विकास ||Development
विकास (Development) सामाजिक विकास, विकास की अवधारणा का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण पहलू है। विकास एक सतत एवं परिवर्तन की प्रक्रिया है। विकास सामाजिक संरचना के प्रत्येक पहलू में होता है चाहे वह सामाजिक हो या आर्थिक, धार्मिक हो या फिर सांस्कृतिक । सामाजिक विकास संरचना के सामाजिक पक्ष से सम्बन्धित है। इस रूप में सामाजिक विकास की अवधारणा महत्त्वपूर्ण होने के साथ-साथ व्यापक भी हो जाती है। यही कारण है कि समाजशास्त्रीय कृतियों में विकास सम्बन्धी विवेचन में सर्वाधिक उल्लेख सामाजिक विकास का ही मिलता है। सामाजिक विकास का अर्थ एवं परिभाषाएँ (Meaning and Definitions of Social Development) यद्यपि पूरे (W.E. Moore: Social Change) और पारसन्स (Talcott Parsons: Structure and Process in Modern Societies) जैसे समाजशास्त्रियों ने भी अपनी कृतियों में सामाजिक विकास की अवधारणा का उल्लेख किया है। किन्तु सामाजिक विकास पर सबसे महत्त्वपूर्ण विचार हॉबहाऊस (L.T. Hobbhose, Social Development) में है। हॉबहाऊस ने साभाजिक विकास का अर्थ मानव मस्तिष्क के विकास से लगाया है, जिससे मनुष्य का मानसिक विकास होता है और अन्ततः ...